लखनऊ। केजीएमयू में टीबी मरीजों को गोद लेने का अभियान रंग लाने लगा है। उप नर्सिंग अधीक्षक प्रदीप गंगवार की पहल पर शुरू हुए इस अभियान के तहत सोमवार को छावनी संयुक्त अस्पताल में विकास वर्मा, मधुलिका सिंह, अनिता राठौर, नरेंद्र मौर्य, अनूप कुमार, मोहिनी और संतोष समेत अन्य ने टीबी के 51 मरीजों को गोद लिया है। अब तक 72 रोगियों गोद लिया जा चुका है। प्रदीप गंगवार ने बताया कि रोगियों में पोषण की कमी दूर करने के लिए प्रति माह पोषक आहार की पोटली दी जाती है। इस मौके पर जिला क्षय अधिकारी डॉ. अशोक सिंघल, छावनी संयुक्त अस्पताल के इंचार्ज डॉ. एससी जोशी, नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति सक्सेना, अभय मित्र, लोकेश वर्मा, राजीव कुमार और राजेश शर्मा मौजूद रहे।