फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरपोर्ट पर यात्री की अटैची से 50 हजार रुपये चोरी

Thu, 29 Jan 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान यात्री की अटैची से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के जेल रोड, कोतवाली नगर निवासी डॉ. ओम प्रकाश अग्रवाल के मुताबिक 10 जनवरी को वह लखनऊ से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई 5021) से मुंबई जा रहे थे। बाद में उन्हें मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट (6ई1185) से कोलंबो (श्रीलंका) जाना था। उन्होंने अपनी छोटी अटैची में 50 हजार रुपये रखे थे। आरोप है कि रात करीब आठ बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकइन स्क्रीनिंग प्रक्रिया के दौरान किसी ने अटैची से नकदी चोरी कर ली। कोलंबो पहुंचने पर जब उन्होंने अटैची चेक की तो नकदी गायब मिली। कोलंबो से वापस लौटकर उन्होंने सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी।
थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें