स्वास्थ्य शिविर में 50 मरीजों की हुई जांच।
गुडंबा। कुर्सी रोड गायत्रीपुरम में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, खुर्रमनगर की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉ. प्रीति चौधरी ने करीब 50 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान मौसम को ध्यान में रखते हुए खानपान और दिनचर्या को लेकर भी लोगों को जरूरी जानकारी दी गई।