लखनऊ। गोमतीनगर के विशालखंड निवासी व्यापारी दिनेश कुमार पांडेय ने तीन फ्लैटों के नाम 50 लाख ठगने का का मुकदमा बाजारखाला थाने में दर्ज कराया है। इसमें बिल्डर हैदरगंज निवासी ताहिर अली खान व उसके साझेदार मो. जहीर खान को आरोपी बनाया है। दोनों अल राशिद बिल्डर्स एंड डवलपर्स फर्म के मालिक हैं। पीड़ित का आरोप है कि बाजारखाला पुलिस उन्हें छह माह तक टरकाती रही। ऐसे में उन्होंने डीसीपी पश्चिम से शिकायत की थी।