फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नतीजों से पहले 4944 अभ्यर्थी दौड़ से बाहर

Mon, 12 Feb 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के नतीजे आने से पहले 4944 अभ्यर्थी दौड़ से बाहर हो गए। रविवार को जिले के 39 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में कराई गई।
विज्ञापन


परीक्षा में 15577 अभ्यर्थियों को भाग लेना था, जिनमें से 10633 उपस्थित और 4944 गैरहाजिर रहे। सभी परीक्षा केंद्रों के अंदर कड़ी निगरानी के साथ ही बाहर भी पहरा रहा। अधिकारियों ने भ्रमण कर जायजा लिया। जिले में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ व एआरओ) की परीक्षा के लिए 39 केंद्र बने, जहां दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक हुई। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। केंद्र व्यवस्थापक के साथ सह केंद्र व्यवस्थापक भी लगाए गए।

भ्रमण के लिए 13 सेक्टर मजिस्टे्रटों की तैनाती रही, जिन्होंने दोनों पालियों में हर परीक्षा केंद्र पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने भी निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों के गेट पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन


पहला प्रश्नपत्र खराब, 71 ने छोड़ दिया दूसरा पेपर
रायबरेली/अटौरा बुजुर्ग। जिले के 39 केंद्रों पर 15577 अभ्यर्थियों को दो पालियों में परीक्षा देनी थी, लेकिन अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या पहली पाली से ही ज्यादा रहा। पहली पाली में 4873 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे, जबकि दूसरी पाली में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 4944 हो गई।

यानी कि 71 अभ्यर्थियों ने पहली पाली की परीक्षा तो दी, लेकिन प्रश्नपत्र खराब होने के कारण दूसरी पाली से किनारा कर लिया। उधर, सकल नारायण इंटर कालेज अटौरा बुजुर्ग में हुई परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही। दोनों पालियों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट श्यामेंद्र प्रताप सिंह, केंद्र व्यवस्थापक राकेश कुमार दीक्षित व अजीत सिंह तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें