तीर्थंकर ऋषभदेव को समर्पित किए 48 दीप
लखनऊ। आशियाना सि्थत जैन मंदिर में 24वें स्थापना दिवस पर सोमवार को महिला मंडल ने 48 दीप प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव को समर्पित किए। मनीषा जैन ने मंत्रोच्चार पूजा-अर्चना कराई। अध्यक्ष अल्पना जैन, उपाध्यक्ष सविता जैन, मंत्री ऋतु जैन, संयुक्त मंत्री सोनी जैन, कोषाध्यक्ष संगीता जैन आदि महिलाओं ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। घी के 108 दीप प्रज्जवलित कर सुख और शांति की कामना की। संरक्षक अभय शाह, शरदचंद्र , शरद कुमार, स्वीटी, रीना, रिमझिम, पंकज, डॉ. अभय कुमार जैन आदि लोग मौजूद रहे।
तीर्थंकर ऋषभदेव को समर्पित किए 48 दीप