लखनऊ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की करेंसी चेस्ट में सितंबर में 47 जाली नोट मिले हैं। बैंक के सहायक प्रबंधक राहुल सिंह ने बृहस्पतिवार को महानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। सहायक प्रबंधक के मुताबिक आरबीआई में विभिन्न मुद्रा प्रकोष्ठों से मिले नोटों की जांच के दौरान 50 रुपये के 17, 100 रुपये के 25, 200 रुपये का एक, 500 रुपये के तीन और 2000 रुपये का एक जाली नोट मिला। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।