बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री अग्रवाल समाज लखनऊ व श्री श्याम परिवार ने
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री अग्रवाल समाज लखनऊ व श्री श्याम परिवार ने रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 45 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने की। रक्तदानी शैलेश अस्थाना ने 109वीं बार रक्तदान किया। कार्यक्रम में श्री अग्रवाल समाज लखनऊ के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, संरक्षक सुरेश कुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, खन्नू अग्रवाल, पंकज मिश्रा, विनोद अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, केके अग्रवाल, महेश मित्तल समेत अन्य लोग शामिल रहे। संस्था ने सभी रक्तदानियों के साथ केजीएमयू के डॉक्टर्स की टीम को सम्मानित किया।