लखनऊ। राजधानी में बुधवार को डेंगू के 45 और मलेरिया के दो और मरीज मिले। अलीगंज में सबसे ज्यादा 8 मरीज डेंगू के पाए गए। चंदरनगर व इंदिरानगर में 7-7, सिल्वर जुबली इलाके में 6 मरीज डेंगू के मिले। टूड़ियागंज, रेडक्रॉस, एनके रोड इलाके में 3-3, सरोजनीनगर, ऐशबाग, गोसाईंगंज और बीकेटी में 2-2 मरीज पाए गए। इस साल अब तक डेंगू के कुल 2195 और मलेरिया के 475 मरीज पाए जा चुके हैं।