फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45.17 लाख का सोना पकड़ा, दुबई से आए दो तस्करों को एयरपोर्ट पर दबोचा

विज्ञापन
एयरपोर्ट पर मंगलवार को तस्कर से बरामद सोना।
विज्ञापन
लखनऊ। सीमा शुल्क विभाग की टीम ने मंगलवार को एयरपोर्ट पर दुबई से तस्करी का सोना लेकर आ रहे दो लोेगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 45.17 लाख रुपये का सोना सीज किया। उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक फ्लाइट से एयरपोर्ट पर उतरने के दौरान शक होने पर जांच की गई तो दोनों पकड़ में आ गए। इनमें से एक 949.99 ग्राम चांदी एवं सोने को मिलाकर बिडिंग बनाकर बैग में छिपा कर ला रहा था। दूसरा तस्कर मिक्सर ग्राइंडर में 353.36 ग्राम सोना रख कर ला रहा था। बरामद सोने की कीमत 45,17,834 रुपये है। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें