फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया सावन झूम के....लखनऊ में 43.6 मिमी हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मानसून आने के बाद से झमाझम बारिश का इंतजार सावन शुरू होने के साथ खत्म हो गया। सोमवार तड़के से तेज बौछारों से शुरुआत के बाद रात तक रुक-रुक कर कुल 43.6 मिमी बारिश हुई। इससे दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 32.8 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 24.7 डिग्री रहा। अधिकतम आर्र्दता स्तर 100 प्रतिशत रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक प्रदेश में मानसून सक्रिय है। मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश के आसार हैं। अगले तीन-चार दिनों तक मौसम के यही तेवर रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें