फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 मजदूरों को ले जा रही बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। मजदूरों को ले जाते समय बीकेटी में सीतापुर रोड पर सरैया बाजार के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस को ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। अमेठी से अमेठी डिपो की बस शनिवार रात सीतापुर और बरेली के 43 मजदूरों को लेकर जा रही थी। रात करीब दो बजे बस बीकेटी में सीतापुर रोड पर सरैया बाजार के पास पहुंची तो मजदूरों ने जरूरी काम के लिए बस को रुकवा लिया। चालक ने बस सड़क किनारे खड़ी कर दी। इस दौरान कुछ मजदूर उतर गए, जबकि कुछ बैठे रहे। तभी पीछे से मक्का लदे ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस और ट्रेलर सड़क के किनारे पलट गए। हादसे में रोडवेज बस का परिचालक सत्रोहन सिंह निवासी अमेठी और बस में सवार रामपुर मथुरा सीतापुर निवासी मजदूर रामप्रवेश, रेखा पत्नी अरविंद और अमेरिका सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि ट्रेलर चालक शमशाद निवासी बरेली भी घायल हो गया। ट्रेलर बिहार से उत्तराखंड जा रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकेटी ले गई, जहां से दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दूसरी बस से मजदूरों को उनके घर भेजा। रोडवेज बस चालक कमलेश सिंह निवासी प्रतापगढ़ की तहरीर पर ट्रेलर चालक शमशाद निवासी बरेली के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शमशाद को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें