अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ओर से रविवार को 23वां मेधावी सम्मान समारोह चारबाग स्थित रविंद्रालय में
लखनऊ। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ओर से रविवार को 23वां मेधावी सम्मान समारोह चारबाग स्थित रविंद्रालय में हुआ। कार्यक्रम में 400 मेधावियों को सम्मानित किया गया। सरोजिनी शुक्ल एवं रमेश चंद्र बेरी ने एक-एक छात्र व छात्रा को साइकिल भी दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सर्वप्रथम हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के एक छात्र व एक छात्रा को सम्मानित किया। छह उदीयमान विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में महामंत्री देवेंद्र शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, कर्नल दया शंकर दुबे, गंगा चरण पांडेय, रीता बहुगुणा जोशी, अशोक बाजपेई, पूर्व विधायक सुरेश चंद तिवारी मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।