फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खेतों में बन गईं 400 अवैध काॅलोनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के मोहनलालगंज, बीकेटी तहसील क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध कालोनियां बन रही हैं। यहां खेतों में करीब 400 अवैध काॅलोनियों की प्लॉटिंग हो गई है। अब जिला पंचायत की ओर से इन काॅलोनियों के खिलाफ नोटिस की कागजी कार्रवाई शुरू हुई है। पिछले चार महीने में 37 ऐसी काॅलोनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। हालांकि, अभी भी सील या अवैध निर्माण तोड़े जाने की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अधिकारी खुद कहते हैं कि अवैध काॅलोनियों का यह आंकड़ा और बड़ा हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अभी तक इन काॅलोनियों पर सख्ती क्यों नहीं की गई। यहां बिक्री क्यों होने दी गई? एक भी मामले में अभी तक सील या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हुई है।

इन कॉलोनियों को दिए गए नोटिस

मातृभूमि, मयूर विहार, गार्डन वैली, इंद्रापुरम भाग्यांश, फुहार सिटी, पूर्वांचल सिटी, राजधानी किंगडम, साल्टलेक सिटी, रिश्ते टाउंस, द विरासत, श्रीसाईं सिटी, ब्राइट फ्लचर सिटी, अर्थ इंफ्रालैंड, स्मार्ट ग्रीन सिटी, तक्षग्रीन सिटी, लक्ष्मी स्टेट, भूमि विकास, स्टेट कमिंग, अमृत फार्म, बाबा धाम, रूद्रा साईं, हाइटेक सिटी, बालाजी एंक्लेव, होम सिटी, हाउस स्टोन, राजधानी पिकनिक सिटी, रायल ओसियन, फुहार पैराडाइज आदि।
विज्ञापन


दावा: सभी पर होगी कार्रवाई

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी प्रणव पांडेय का कहना है कि यह पहली बार है जबकि एक साथ इतनी काॅलोनियों पर कार्रवाई हो रही है। हमें बिल्डिंग बायलॉज में दी गई प्रक्रिया का भी पालन करना होता है। पहला नोटिस दे दिया गया है। सभी को अब दूसरा व अंतिम नोटिस सुनवाई के लिए जाएगा। अप्रैल से सील और तोड़ने की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें