फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ राज्यों से आए 40 पुलिस अधिकारियों को मिला गहन प्रशिक्षण

Sat, 07 Feb 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
यूपीएसआईएफएस में सिक्योरिटी एवं डिजिटल फोरेंसिक कोर्स का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। उप्र स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (यूपीएसआईएफएस) में साप्ताहिक साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल फोरेंसिक कोर्स का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेट सेंटर (आईफोरसी) की ओर से आयोजित कोर्स के चौथे दिन के मुख्य अतिथि आईटी व इलेक्ट्रॉनिक विभाग उप्र के प्रमुख सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग यादव रहे। यूपीएसआईएफएस के संस्थापक निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी ने उन्हें स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट किया। प्रशिक्षण में उप्र के साथ ही गोवा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड व जम्मू-कश्मीर से आए 40 पुलिस अधिकारी शामिल रहे। विशेषज्ञों ने साइबर अपराध, डिजिटल फोरेंसिक, साइबर क्राइम, डेटा एनालिसिस व अन्य आधुनिक साइबर चुनौतियों पर गहन प्रशिक्षण दिया। अपर निदेशक राजीव मल्होत्रा, उप निदेशक जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. मनीष राय, गिरिजेश राय, डॉ. पलक, दरोगा शैलेंद्र सिंह और कार्तिकेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यूपीएसआईएफएस में सिक्योरिटी एवं डिजिटल फोरेंसिक कोर्स का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।

यूपीएसआईएफएस में सिक्योरिटी एवं डिजिटल फोरेंसिक कोर्स का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें