लखनऊ। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड लखनऊ के निदेशक मंडल की 48वीं बैठक में अहम फैसले लिए गए। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि लखनऊ स्मार्ट सिटी 40 बस शेल्टरों को लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज को हस्तांतरित करेगा। चालकों व परिचालकों के लिए उत्तम योजना में संशोधन पर सहमति बनी। बताया गया कि 15 साल की अवधि पूरी करने वाली बसों की नीलामी की जाएगी। (संवाद)