लखनऊ। नगर निगम के दस्ते ने शुक्रवार को जानकीपुरम में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई कर 39 पशु पकड़े। इस दौरान विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस भी दस्ते के साथ रही। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि एकेटीयू, सीडीआरआई मार्ग तथा आसपास डेयरियां चलाई जा रही थीं।