फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में फंसे तेलंगाना के 38 की हुई मदद

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
वाराणसी में फंसे तेलंगाना के 38 लोगों की प्रशासन ने की मदद मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ। तेलंगाना के नगर विकास मंत्री केटीआर के आग्रह पर यूपी के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के निर्देश पर लाक डाउन की वजह से वाराणसी में फंसे तेलंगाना के 38 लोगों को प्रशासन ने जरूरी सुविधा मुहैया कराई हैं। सिंह ने वाराणसी के मंडलायुक्त को इलस दिशा में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। तेलंगाना के मंत्री केटीआर से मनोज हर्षा नाम के व्यक्ति ने ट्विटर पर संदेश भेज कर दरख्वास्त की थी कि उसकी दादी और परिवार के 11 सदस्य लाक डाउन की वजह से वाराणसी के भेलूपुरी इलाके में फंसे हुए हैं। हर्षा ने परिवार के सदस्यों की मदद करने और उन्हें तेलंगाना तक पहुंचवाने में मदद किए जाने का आग्रह किया था। इस पर केटीआर ने यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को ट्वीट कर जरूरी मदद करने का आग्रह किया था। सिद्धार्थनाथ सिंह ने केटीआर के आग्रह पर वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को तेलंगाना के इन लोगों के बारे में जानकारी देकर जरूरी कदम उठाने को कहा। मंडलायुक्त ने जब पता किया तो वहां दो गुटों में कुल 38 ऐसे लोग मिले। इनमें से एक को चिकित्सीय सहायता की जरूरत थी जो मुहैया कराई गई। इसके अलावा इन सभी को भोजन, रुकरने व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गईं। विष्णु
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें