फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिल्म के लिए ऋण दिलाने के नाम पर 3.75 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फिल्म प्रोडक्शन के लिए ऋण दिलाने के नाम पर गोमतीनगर विशालखंड निवासी खुर्शीद अहमद से 3.75 लाख रुपये ठग लिए गए। खुर्शीद अहमद के मुताबिक, करीब दो साल पहले परिचित के जरिये मुंबई कल्याण वेस्ट निवासी जय शिरीष से मुलाकात हुई थी। जय शिरीष ने उन्हें फिल्म बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का ऋण दिलाने की बात कही। बदले में पांच फीसदी कमीशन मांगा। खुर्शीद राजी हो गए। दावा है कि उन्होंने शिरीष को पहली बार में 25 हजार और फिर 3.50 लाख रुपये खाते में दिए। शिरीष ने ऋण नहीं दिलाया। खुर्शीद ने मंगलवार को गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें