फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 मुख्य अग्निशमन अफसरों का तबादला : मंगेश कुमार लखनऊ, महेंद्र अयोध्या व सुनील बने रायबरेली के सीएफओ

Wed, 02 Nov 2022 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कृष्णकांत ओझा को झांसी से संभल, प्रताप सिंह को संभल से सहारनपुर, रामराजा यादव को जालौन से बदायूं, दीपक शर्मा को शामली से कानपुर नगर, रेहान अली को शाहजहांपुर से हमीरपुर और किन्टी वर्मा का अमरोहा से मऊ तबादला किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने 37 मुख्य अग्निशमन अधिकारियों (सीएफओ) का तबादला कर दिया है। इनमें मंगेश कुमार को बस्ती से हटाकर लखनऊ और महेंद्र प्रताप सिंह को कानपुर नगर से स्थानांतरित कर अयोध्या का सीएफओ बनाया गया है। इसी प्रकार सुनील कुमार सिंह को गाजियाबाद से रायबरेली भेजा गया है। अब तक यहां तैनात रहे सीएफ ओ सुरेंद्र चौबे को प्रतीक्षारत रखा गया है। अक्षय रंजन शर्मा को आगरा से लखीमपुर खीरी और सुभाष सिंह (द्वितीय) को चंदौली से सीतापुर भेजा गया है।

विज्ञापन


डीजी फायर सर्विस अविनाश चंद्र की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार प्रमोद शर्मा को मथुरा से बुलंदशहर, रमेश कुमार तिवारी को उन्नाव से कासगंज, जितेन्द्र कुमार को हरदोई से शामली, अनिमेष सिंह को वाराणसी से अलीगढ़, राहुल पाल को हमीरपुर से गाजियाबाद, मुकेश कुमार को मुरादाबाद से बांदा, जय प्रकाश सिंह को बुलंदशहर से अंबेडकरनगर, सतेंद्र प्रसाद पांडेय को आजमगढ़ से फि रोजाबाद भेजा गया है।

इनके अलावा कृष्णकांत ओझा को झांसी से संभल, प्रताप सिंह को संभल से सहारनपुर, रामराजा यादव को जालौन से बदायूं, दीपक शर्मा को शामली से कानपुर नगर, रेहान अली को शाहजहांपुर से हमीरपुर और किन्टी वर्मा का अमरोहा से मऊ तबादला किया गया है। इसी प्रकार देवेन्द्र कुमार सिंह को गोरखपुर से आगरा, आनंद सिंह राजपूत को कासगंज से वाराणसी, राजकिशोर राय को अयोध्या से झांसी, अरुण कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर से शाहजहांपुर, कुमार रमाशंकर तिवारी को मुजफ्फरनगर से चंदौली, अरविंद कुमार सिंह को हाथरस से गोरखपुर, प्रदीप कुमार को अंबेडकरनगर से गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त प्रतीक श्रीवास्तव को औरेया से चित्रकूट, सुभाष कुमार को मऊ से मुरादाबाद, महेश प्रताप सिंह को कन्नौज से हरदोई, अनिल कुमार सिंह को सिद्धार्थनगर से अमरोहा, अनूप सिंह को बांदा से उन्नाव, विवेक कुमार शर्मा को अलीगढ़ से आजमगढ़, मुकीमुल हक को लखीमपुर से कन्नौज, यतीन्द्र नाथ को चित्रकूट से बस्ती, राजकुमार बाजपेई को बदायूं से हाथरस और तेवीर सिंह को सहारनपुर से औरैया ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें