लखनऊ। निशातगंज निवासी पूजा पांडेय ने थंब कॉफी कंपनी पर निवेश के नाम पर 3.66 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए महानगर थाने में केस दर्ज कराया है। पूजा के अनुसार, उन्होंने 14 अप्रैल 2025 को कंपनी में 66,000 रुपये का निवेश किया। शुरुआती दौर में कुछ फायदा हुआ तो कंपनी पर उनका भरोसा बढ़ा। इस पर उन्होंने तीन लाख रुपये का और निवेश कर दिया, लेकिन इस बार कोई मुनाफा नहीं दिया गया। पूजा ने नौ जुलाई को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा में केस किया गया है।