लखनऊ। इंदिरानगर ए-ब्लॉक निवासी ऑटो पार्ट्स दुकानदार अनिल कुमार भाटिया ने 35.20 लाख की ठगी की रिपोर्ट डीसीपी उत्तरी के आदेश पर गाजीपुर थाने में दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह किराये की दुकान में ऑटो पार्ट्स का काम करते हैं। दुकान मालिक अवनीश पांडेय ने दुकान बेचने की इच्छा जाहिर की। सौदा तय होने के बाद पीड़ित ने अवनीश और उनके बताए विवेक अवस्थी, विकास कुमार व नीलनाथ ट्रेडर्स के खाते में 35.20 लाख रुपये दिए।एग्रीमेंट के बाद आरोपी ने रजिस्ट्री से इनकार कर दिया।