चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कस्टमर अधिकारियों ने सोना पकड़ा
- फोटो : LKO CITY
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने रियाद की फ्लाइट से पहुंचे तस्कर से 16.55 लाख रुपये का सोना बरामद किया। सोने को बिस्कुट के रूप में हैंड बैगेज में छिपाकर रखा गया था। कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि बृहस्पतिवार को रियाद से लखनऊ पहुंची फ्लाइट एसजी 9607 से उतरे एक यात्री पर संदेह हुआ तो टीम उसे अलग ले गई। गहनता से जांच में उससे 349 ग्राम सोना बरामद किया गया। तस्कर ने इसे बिस्कुट के रूप में छिपाया था।