फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन अफसरों को मिली 2 डिपो की जिम्मेदारी

Wed, 12 Feb 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के 34 अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। यह अफसर क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) स्तर के हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय में एक-एक दशक से जमे अधिकतर एआरएम (वित्त) को डिपो की कमान सौंपी गई है। तीन एआरएम (वित्त) को लखनऊ डिपो में तैनात किया गया है।
आजमगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके झा को वहां से हटाकर फैजाबाद परिक्षेत्र की कमान सौंपी गई है जबकि, इलाहाबाद के जीरो रोड डिपो के एआरएम सुमन कुमार को आजमगढ़ का नया कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

प्रबंध निदेशक ने स्टाफ ऑफीसर जेपी सिंह का कानपुर हुआ तबादला आदेश निरस्त कर दिया है।

वहीं निगम मुख्यालय में तैनात एआरएम (वित्त) नीरज चतुर्वेदी को आलमबाग डिपो एवं एससी सिन्हा को अवध, इंद्रजीत बोस को कैसरबाग डिपो की कमान सौंपी गई है।

दोनों डिपो में कार्यरत यातायात अधीक्षक प्रशांत दीक्षित एवं मनोज शर्मा अपने मूल पद पर बने रहेंगे।

इसके अलावा मुख्यालय से ही अजय सिन्हा को फतेहपुर डिपो, बीडी वर्मा को उरई डिपो, एसके गुप्ता को हरदोई से लखीमपुर डिपो स्थानांतरित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें