फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंडर 16 व 14 में 330 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को गोरा बाजार स्थित मैदान पर क्रिकेट का ट्रायल देेते खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के संयोजन में रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) की ओर से कराए जा रहे तीन दिवसीय क्रिकेट ट्रायल में दूसरे दिन 16 एवं 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों ने दमखम दिखाया। जिला स्तरीय ट्रायल में रायबरेली, अमेठी और प्रतापगढ़ के 330 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई ताकि चयन सूची में जगह हासिल कर सकें।
विज्ञापन


शहर के गोरा बाजार स्थित एनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में कराए जा रहे ट्रायल में यूपीसीए से चयनकर्ता के रूप में अलीगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली आए हुए हैं। उन्होंने ट्रायल देने आए सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा परखी। बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ ही क्षेत्र रक्षण और विकेट कीपिंग की क्षमता के बारे में जाना।


ट्रायल में रायबरेली से 165, प्रतापगढ़ से 85 और अमेठी के 80 पंजीकृत खिलाड़ियों ने भाग लिया। दोनों आयु वर्ग की उत्तर प्रदेश की बनने वाली टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है लेकिन चयनित खिलाड़ियों की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


यूपीसीए के मीडिया मैनेजर एवं आरडीसीए के डायरेक्टर मो. फहीम ने बताया कि अंडर-16 एवं अंडर-14 के बालकों का क्रिकेट ट्रायल कराया गया जिसमें 330 खिलाड़ियों ने कड़ी धूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


उन्होंने बताया कि तीनों जिलों के चयनित खिलाड़ियों की अलग-अलग सूची बनाकर चयनकर्ता ने अपने पास सुरक्षित रख ली है। बाद में चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी होगी। ट्रायल में कोआर्डिनेटर आशीष त्रिपाठी, नदीम सिद्दीकी, शुभम वर्मा व सक्षम सिंह ने सहयोग किया। बताया कि तीसरे व अंतिम दिन मंगलवार को अंडर-23 और सीनियर आयु वर्ग का ट्रायल होगा।



एथलेटिक्स का ट्रायल 17 को
जिले के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का जिला स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल 17 अप्रैल को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कराया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को 31वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप-2024 में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी लक्ष्मीकांत शुक्ल ने बताया कि 100, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000, 10000 मीटर दौड़, 10 किमी. पैदल चाल, लांग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिसकस-थ्रो, जैवलिन-थ्रो, हैमर-थ्रो स्पर्धा के लिए ट्रायल होंगे।

स्टेट चैंपियनशिप की कुछ स्पर्धाएं 19 अप्रैल को कानपुर विश्वविद्यालय के मैदान तो कुछ मुकाबले 20 अप्रैल को गाजियाबाद में होंगे। खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए अनुभव मिश्रा, नवनीत वर्मा और मो. शोयब से संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें