लखनऊ। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित हुई। इसमें टाटा मार्कोपोलो, अडानी पावर और एयरटेल समेत कुल आठ कंपनियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद 325 युवाओं का चयन किया गया। इससे पहले प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत मंडल के संयुक्त निदेशक यज्ञदेव सिंह की। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां ने बताया कि कुल प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 570 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक छंटनी और प्रक्रिया के बाद 445 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद 325 मेधावी युवाओं को अंतिम रूप से चुना गया। चयनित हुए इन अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से लगभग 16,225 से लेकर 22 हजार प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा।