फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच : 3200 जवानों को सुरक्षा की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच एक अप्रैल को है। इसे लेकर पुलिस ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मैच के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जहां एक तरफ चप्पे-चप्पे की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी तो दूसरी तरफ 3200 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। दर्शकों के वाहनों के लिए 16 पार्किंग बनाई गई हैं। इसमें से 11 पार्किंग स्टेडियम के बाहर व 5 पार्किंग स्टेडियम परिसर के भीतर होंगी। पास व टिकट के आधार पर सुरक्षाकर्मी उचित पार्किंग में दर्शकों को भेजेंगे। इस संबंध में मंगलवार को ज्वाॅइंट पुलिस कमिश्नर उपेंद्र कुमार अग्रवाल, डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर, डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल व एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश
ज्वाॅइंट सीपी ने बताया कि मैच देखने जो भी वीवीआईपी व वीआईपी आएंगे, जिनके साथ सुरक्षाकर्मी होंगे, उन सुरक्षाकर्मियों को पार्किंग में रुकना होगा। वीवीआई दर्शकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उनके साथ आए गनर भीतर स्टैंड में प्रवेश नहीं करेंगे।

पुलिसकर्मियों के बनाए गए हैं कार्ड
जेसीपी ने बताया कि तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। एक स्टेडियम के स्टैंड में। दूसरी स्टेडियम परिसर व तीसरी स्टेडियम के बाहर। इसमें सभी पुलिसकर्मियों को अलग-अलग रंग के कार्ड दिए जाएंगे, जिससे वह वहीं पर रहें जहां पर उनकी ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन


शहीद पथ को लेकर है ये प्लान
फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि आम लोगों के लिए शहीद पथ रोजाना की तरह ही खुला रहेगा। अपील की है कि शहीद पथ पर कोई वाहन रोककर सवारी न भरे। जेसीपी ने बताया कि एक प्लान ये भी है कि अगर शहीद पथ पर लोड बढ़ा और जाम जैसे हालात बने तो उसका ट्रैफिक रोका जाएगा, अन्यथा नहीं।

वाहनों के लिए व्यवस्था :

- कमता की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ शहीद पथ रैंप से नीचे उतरकर बाएं मुड़कर सुल्तानपुर रोड पर लगभग 1.5 किमी आगे चलकर एचसीएल तिराहे से बाएं मुड़कर निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे।
- शहीद पथ मोड़ की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ अंडरपास चौराहे से दाहिने मुड़कर सुलतानपुर रोड पर लगभग 1.5 किमी आगे चलकर एचसीएल तिराहे से बाएं मुड़कर निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे।
- कैंट अर्जुनगंज बाजार की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ अंडरपास चौराहे से सीधे सुल्तानपुर रोड पर लगभग 1.5 किमी आगे चलकर एचसीएल तिराहे से बाएं मुड़कर निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे।
- सुल्तानपुर की तरफ से आने वाले वाहन एचसीएल तिराहे से दाहिने मुड़कर निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे।

पार्किंग व्यवस्था:
- नार्थ/साउथ स्टैंड के दर्शकों के वाहन पार्किंग पी-5, 6, 9 में खड़े होंगे।
- ईस्ट / वेस्ट स्टैंड के दर्शकों के वाहन पार्किंग पी-7, 8, 10, 11 में खड़े होंगे।
- वाहन पास होने पर P0, P1, P2, P3, P3A पर पार्किंग सीमित संख्या में अनुमन्य होगी।
- दो पहिया वाहनों की पार्किंग P4 में होगी।


दर्शकों का प्रवेश:
- ईस्ट स्टैंड के दर्शक स्टेडियम के गेट नं- 5 से प्रवेश करेंगे।
- वेस्ट स्टैंड के दर्शक स्टेडियम के गेट नं- 2 से प्रवेश करेंगे।
- नाॅर्थ स्टैंड के दर्शक स्टेडियम के गेट नं- 1 से प्रवेश करेंगे।
- साउथ स्टैंड के दर्शक स्टेडियम के गेट नं- 4 से प्रवेश करेंगे।


इसका रखना होगा विशेष ध्यान:
- निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद पैदल पथ का प्रयोग कर निर्धारित गेट से प्रवेश करना होगा।
- स्टेडियम के अंदर निर्धारित कार पासधारक वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
- बोतल, लाइटर, केन, ज्वलनशील पदार्थ, आतिशबाजी, हथियार, लोहे की वस्तु व अन्य आपत्तिजनक वस्तु/ पोस्टर आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
- दर्शकों का स्टेडियम में प्रवेश शाम चार बजे से शुरू होगा।
- कैंसर इंस्टीट्यूट पर वाहन खड़ा करने वाले दर्शकों को वहां उपलब्ध शटल बसों के द्वारा स्टेडियम तक पहुंचाया जाएगा।
- मोटर वाहन का पास अलग-अलग रंगों में तैयार कर निर्गत किया गया है। रंग के हिसाब से पार्किंग स्थल एवं गेट निर्धारित हैं, उसी आधार प्रवेश करना होगा और तय स्थान पर वाहन पार्क करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें