फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर फजीहत के बाद एलडीए में बदले गए सभी प्रवर्तन जोन के 32 जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अवैध निर्माण के खेल में बदनाम हो चुके एलडीए की छवि चमकाने के लिए वीसी अक्षय त्रिपाठी ने सभी सात प्रवर्तन जोन में अवर अभियंता (जेई) ही बदल दिए हैं। हालांकि, अधिकांश दागी जेई पहले से बेहतर क्षेत्र पाने में सफल रहे हैं। ऐसे में वीसी की मंशा पूरी होती नहीं दिखती। सोमवार को वीसी के निर्देश पर मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने रिकॉर्ड 32 जेई के क्षेत्र बदल दिए। प्रवर्तन में तैनाती वाले 30 में से 28 पहले भी प्रवर्तन के ही काम दूसरे जोन में देख रहे थे। प्रवर्तन से हटाए जाने वाले दो जेई में ज्ञानेश्वर सिंह अब अभियंत्रण जोन-3, कुलदीप त्यागी अभियंत्रण जोन-4 में भेजे गए हैं। वहीं मानचित्र सेल से हटाकर रविंद्र श्रीवास्तव और पवन भारद्वाज को प्रवर्तन जोन-7 में तैनात किया गया है। सहायक अभियंता भी प्रवर्तन से हटाए गए हैं। इनमें नागेंद्र मिश्रा को प्रवर्तन जोन-2 से अभियंत्रण जोन-5 में भेजा गया है। वहीं नई तैनाती पर आए वीरेंद्र प्रताप मिश्रा को प्रवर्तन जोन-2 व 5 का काम दिया गया है।
विज्ञापन

इस तरह रहेगी जेई की तैनाती
प्रवर्तन जोन 1- प्रमोद पांडेय, इम्तियाज अहमद, सुरेंद्र द्विवेदी, भरत पांडेय, सुभाष चंद्र शर्मा, सुशील कुमार सिंह।
प्रवर्तन जोन 2 - बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र मोहन, शिव प्रताप सिंह, संजय मिश्रा।
प्रवर्तन जोन 3 - विपिन बिहारी राय, अंशू, जितेंद्र कुमार, रवि प्रकाश।
प्रवर्तन जोन 4 - रविंद्र सिंह, संजय शुक्ला, नित्यानंद चौबे, अजय महेंद्रा।
प्रवर्तन जोन 5 - राजीव श्रीवास्तव, रवि शंकर राय, विनोद शंकर सिंह, सुशील कुमार वर्मा, हरीप्रसाद गुप्ता।
प्रवर्तन जोन 6 - उदयवीर सिंह, अंबरीश शर्मा, मोहन यादव, रंगनाथ सिंह।
प्रवर्तन जोन 7 - भानु प्रताप वर्मा, रविंद्र श्रीवास्तव, पवन भारद्वाज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें