तीन खंड शिक्षाधिकारी गैर जनपद स्थानांतरित
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में सात वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके तीन खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला शासन ने गैर जनपद कर दिया है। नगर शिक्षाधिकारी राकेश पांडेय, कुड़वार खंड शिक्षाधिकारी शिवकुमार मौर्य व जयसिंहपुर खंड शिक्षाधिकारी पंकज यादव को गैर जनपद भेजा गया है। जिले में सात वर्ष से अधिक खंड शिक्षाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके राकेश पांडेय एवं शिवकुमार मौर्य को कुशीनगर स्थानांतरित किया गया है। जयसिंहपुर खंड शिक्षाधिकारी पंकज यादव जौनपुर भेजे गए हैं। प्रभारी बीएसए एसबी सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ से शालिनी श्रीवास्तव व महराजगंज से विजय आनंद नए खंड शिक्षाधिकारी के रूप में भेजे गए हैं। जिला समन्वयक प्रशिक्षण के पद पर प्रतापगढ़ से आए शरद सिंह ने शनिवार को जिले में अपनी जॉइनिंग दी।