फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 31 छात्र उत्तीर्ण

Fri, 10 May 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 31 छात्र उत्तीर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावस्ती। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में जिले के 31 छात्र उत्तीर्ण हुए। इनके प्रवेश के लिए 13 मई से श्रेणीवार काउंसलिंग होगी।
श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा के लिए मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। विद्यालय में प्रवेश के लिए 25 फरवरी को मंडल स्तरीय प्रवेश परीक्षा हुई थी। इसमें जिले से कक्षा छह के लिए 54 व कक्षा नौ के लिए 35 छात्रों ने आवेदन किया था। बृहस्पतिवार को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। इसमें जिले से 31 छात्र उत्तीर्ण हुए। इसमें कक्षा छह के बालक वर्ग में अनारक्षित श्रेणी के दो, अन्य पिछड़ा वर्ग के दो, अनुसूचित के चार व अनुसूचित जनजाति का एक छात्र शामिल है। वहीं बालिका वर्ग अनारक्षित श्रेणी के एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के एक व अनुसूचित जाति का एक छात्रा उत्तीर्ण हुई। कक्षा नौ बालक वर्ग अनारक्षित श्रेणी के सात, अन्य पिछड़ा वर्ग के दो, अनुसूचित जाति के एक व अनुसूचित जनजाति के एक छात्र उत्तीर्ण हुआ। जबकि कक्षा नौ बालिका वर्ग में अनारक्षित श्रेणी में चार, अन्य पिछड़ा वर्ग के दो, अनुसूचित जाति के एक व अनुसूचित जनजाति का एक छात्रा उत्तीर्ण हुई।
विज्ञापन

बाक्स में

उत्तीर्ण छात्रों के प्रवेश के लिए होगी काउंसलिंग

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए कक्षा छह के अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 13 मई से काउंसलिंग होगी। बालक वर्ग के आरक्षित श्रेणी के लिए 14 मई, बालिका वर्ग के अनारक्षित श्रेणी के लिए 15 मई को काउंसलिंग होगी। वहीं 16 मई को बालिका वर्ग की आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। कक्षा नौ के बालक वर्ग के अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 मई को होगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों की 21 मई व बालिका वर्ग के अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों की 22 मई को काउंसलिंग होगी। बालिका वर्ग के आरक्षित श्रेणी की काउंसलिंग 23 मई को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें