फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लालबाग में 31 खाद्य पदार्थों की जांच, कश्मीरी मिर्च पाउडर का नमूना मिला अशुद्ध

विज्ञापन
खाद्य पदार्थ की जांच करती टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को लालबाग चौराहा क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सचल प्रयोगशाला (एफएसडब्ल्यू) के माध्यम से 31 खाद्य पदार्थों के नमूनों की प्रारंभिक जांच की गई। इनमें कश्मीरी मिर्च पाउडर के एक नमूने में रंग की अशुद्धि पाई गई। इस पर करीब 200 ग्राम अशुद्ध मिर्च पाउडर को नष्ट करवा दिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों और आम लोगों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों की जानकारी दी। कारोबारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के दौरान ग्लव्स व एप्रन का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए गए।

खाद्य पदार्थ की जांच करती टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें