फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कस्बे में बुखार से 300 लोग बीमार

Sun, 20 Aug 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कस्बे में वायरल का प्रकोप फैला हुआ है। पांच मोहल्लों में 300 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। गांवों में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी वजह से सीएचसी लहरपुर में शनिवार को ओपीडी में करीब 700 मरीजों ने इलाज करवाया। दो सप्ताह पहले ओपीडी में मरीजों की संख्या 500 रहती थी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बेहटी, काजी टोला, चोपड़ी टोला, गन्नी टोला, लोखरियापुर में एक सप्ताह से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन मोहल्लों में ऐसा कोई घर नहीं है, जहां पर बुखार के एक-दो मरीज न मिल जाएं। इन मोहल्लों में 300 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। इसी तरह ग्रामीण इलाके के मोहिद्दीनपुर, सुल्तानपुर, हरप्रसाद बस्तीपुरवा आदि गांवों में 200 से अधिक लोग बीमार चल रहे हैं।
इनकी वजह से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ओपीडी में सुबह आठ बजे से ही मरीजों की लाइनें लगने लगती हैं। यह दोपहर तक बनी रहती है। शनिवार को ओपीडी में करीब 700 मरीजों की जांच के बाद दवा दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से बुखार का प्रकोप बढ़ा है। मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें