लखनऊ। जालसाजों ने आशियाना निवासी को पंचकर्म कराने के नाम पर व्हॉट्सएप पर लिंक भेजकर 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। शारदानगर योजना रुचि खंड निवासी मथुरा राय के अनुसार 25 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर संदेश आया कि पतंजलि आयुर्वेद में पंचकर्म कराने के इच्छुक हैं तो भेजे जा रही डिटेल के खाते में 29,950 रुपये जमा करें। उन्होंने बताए इंडियन ओवरसीज बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाजों ने और रुपये की मांग करनी शुरू कर दी तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।