फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में ट्रेनिंग पर आए 30 रिक्रूट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रेनिंग पर लखनऊ छावनी आए रिक्रूट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें सेना के बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार 30 रिक्रूट संक्रमित मिले हैं, जबकि करीब 200 लोग ट्रेनिंग को आए थे। सेना के मध्य कमान का मुख्यालय लखनऊ में है। साथ 11 जीआर (गोरखा राइफल्स) का रेजिमेंटल सेंटर भी है। सेना से जुड़े सूत्रों की मानें तो मेडिकल की ट्रेनिंग के लिए 26 जून को देश भर से करीब 200 रिक्रूट आए थे। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इन्हें आते ही एहतियातन 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। इसी बीच हुए टेस्ट मेें कोरोना के मामले उजागर हुए। इसमें 30 रिक्रूटों के पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस बारे में सेना के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें