लखनऊ। लायंस क्लब लखनऊ व लोकबंधु अस्पताल के सहयोग से शनिवार को गोमतीनगर स्थित आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में रक्तदान शिविर लगा। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब के विनीत श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान संस्थान के चेयरमैन डीआर बंसल, निदेशक शिल्पिका पांडेय, डॉ. रोमा, डीन यशस्वी आदि मौजूद रहे।
रक्तदान करते लोग।