फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे के 29 रेलकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
सम्मानित किए गए रेलकर्मी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने सोमवार को हजरतगंज स्थित कार्यालय में संरक्षा के जुड़े परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल व दूरसंचार, यांत्रिक, विद्युत विभाग के 29 रेलकर्मियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डीआरएम ने कहा, यात्री सुरक्षा और संरक्षित ट्रेन परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलकर्मियों की ओर से प्रतिकूल परिस्थितियों में भी निष्ठापूर्वक ड्यूटी की जाती है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा को बल देने के लिए इन्हें सम्मानित किया गया है। एडीआरएम भुवनेश सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें