रायबरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो गईं। आखिरी दिन सामाजिक विज्ञान का पेपर था।इंटर की परीक्षाएं भी शनिवार को समाप्त हो जाएंगी।
शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल की आखिरी परीक्षा सामाजिक विज्ञान की कराई गई। इसमें 41,699 में से 38,892 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 2,807 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में ही इंटर की व्यावसायिक विषय की परीक्षा कराई गई, जिसमें 733 में से 703 परीक्षार्थी उपस्थित और 30 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटर की संस्कृत, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी एवं कृषि रसायन की परीक्षा हुई। इसमें 1,675 में से 1,581 ने उपस्थिति दर्ज कराई। 94 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। (संवाद)