लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को दोनों पालियों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 2804 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में चित्रकला और इंटर में भूगोल, कृषि भौतिकी, जलवायु विज्ञान व कृषि जंतु विज्ञान समेत दूसरे विषयों के 44,823 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि चार सदल दल की टीमों ने 39 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पहली पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय गृह विज्ञान, गणित एवं इतिहास, पुराण और संस्कृति विषय की परीक्षा में 44 परीक्षार्थी शामिल हुए। 10 परीक्षार्थी अनुपस्थ्ति रहे।