लखनऊ। पुलिस ने बुधवार को चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे 28 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 33 वाहनों के चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से साइलेंसर में बदलाव नहीं करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। ऐसे 712 वाहनों के चालान काटे गए।