लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी ने राज्य के स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिये काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत खिलाड़ियों के मेडिकल टेस्ट की दूसरी सूची जारी कर दी है। सोसाइटी के प्रबंध समिति के सचिव और लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल दीपेंद्र यादव ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का जैविक आयु प्रमाण पत्र नहीं मिला था, उनकी रिपोर्ट भी सीएमओ लखनऊ दे दी है। 30 अभ्यर्थियों में से 28 अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए योग्य पाया गया है। दो खिलाड़ी ओवरएज मिले हैं। जैविक आयु जांच में योग्य पाए गए सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 25 जुलाई को सुबह 10 बजे गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी।