रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में 28 आशा बहुओं का चयन होगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पांच अक्तूबर तक आवेदन के बाद चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के लिए 28 और आशा बहुओं का चयन किया जाना है। शासन से निर्देश मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि वार्ड 27 आनंद नगर, वार्ड 23 प्रभु टाउन, वार्ड 19, वार्ड 26 इंदिरा नगर वार्ड 11 महानंदपुर, वार्ड सात हनुमंतपुरम, वार्ड आठ साकेत नगर आदि मोहल्लों में आशा बहुओं का चयन किया जाना है। अभ्यर्थी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।