फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 2,779 शहरी पीएम आवास होंगे पूरे, 3.95 करोड़ मिले

Wed, 01 Mar 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत गरीबों के आवासों को पूरा कराने के लिए 3.95 करोड़ रुपये मिले हैं। हालांकि डूडा के स्तर से आठ करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। बजट मिलने के बाद लाभार्थियों को तीसरी किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीसरी किस्त की डिमांड करने वाले 2,779 लाभार्थियों के आवासों के सत्यापन का काम भी डीएम के आदेश पर शुरू हो गया है। एसडीएम को दो दिन में सत्यापन रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं, जिससे लाभार्थियों को आवास पूर्ण कराने के लिए तीसरी किस्त जारी की जा सके।
विज्ञापन

डूडा के परियोजना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 8,662 आवासों के लक्ष्य की तुलना में 8,412 लाभार्थियों को प्रथम व 8,034 को दूसरी किस्त दी जा चुकी। करीब छह हजार लाभार्थियों को तीसरी किस्त दी जा चुकी है। आवासों को पूरा कराने के लिए शासन से आठ करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। शासन से 3.95 करोड़ रुपये मिल गए हैं। इस बजट से लाभार्थियों को तीसरी किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर एसडीएम के स्तर से 2,779 लाभार्थियों के आवासों का सत्यापन कराया जा रहा है। एसडीएम की रिपोर्ट आते ही तीसरी किस्त देने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें