फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 275 खिलाड़ियों ने ट्रायल में लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन 275 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में प्रदेश के अलावा बिहार, उत्तराखंड, झारखंड और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने भी दम दिखाया। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन और एसएन पांडेय खेल संस्थान ट्रस्ट की ओर से आयोजित ट्रायल का शुभारंभ लीग के सीईओ डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रविवार को सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। इसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें