लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन व सीनियर डीसीएम आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस व दादर गोरखपुर एक्सप्रेस में पेंट्रीकार जांची गई। जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 20103 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में 13 गत्ते और गाड़ी संख्या 15707 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में 14 गत्ते अनधिकृत पानी बोतल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा बगैर टिकट यात्रा करने वाले 14 यात्रियों से कुल 18,580 रुपये जुर्माना वसूला गया है।