फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर संस्थान में 25 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में शनिवार को ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू दुबे के नेतृत्व में सेवा भारती और सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 25 सदस्यों ने रक्तदान किया और मरीजों के लिए 10 व्हीलचेयर दान की गईं। संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम में सीएमएस प्रो. विजेंद्र कुमार, एमएस डॉ. वरुण विजय, डीन डॉ. प्रमोद गुप्ता और कार्यकारी कुलसचिव डॉ. आयुष लोहिया मौजूद रहे। साथ ही सेवा भारती के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, ओम प्रकाश पांडेय, डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, आनंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें