लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को डेंगू के 25 नए मरीज मिले। इनमें से सर्वाधिक सात मामले इंदिरानगर इलाके से सामने आए। अलीगंज से छह, चंदरनगर में पांच, सिल्वर जुबिली इलाके से तीन, एनके रोड से दो, गोसाईंगंज और रेडक्रॉस इलाके से एक-एक मरीज मिला। इनमें से कई अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज कर दिया है।