फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू का 24वां स्थापना दिवस: विधानसभा अध्यक्ष बोले- किसी भी लक्ष्य के लिए हिंसा ठीक नहीं

Fri, 10 Jan 2020 06:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीबीएयू के 24वें स्थापना दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हिंसा व अराजकता का सहारा लेना अच्छी बात नहीं। देश में कई ऐसी संवैधानिक संस्थाएं हैं जिनके माध्यम से अपनी बात कही जा सकती है।

विज्ञापन


वह बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज का माहौल ठीक नहीं है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विश्विद्यालय व शैक्षिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। संस्कृति की एकता के कारण ही हमारा देश जाना जाता है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय घुमंतू आयोग के अध्यक्ष भीखू राम व पद्मश्री प्रह्लाद मिलिंद काम्बले सहित कई हस्तियां मौजूद थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें