गोमतीनगर स्थित प्रेरणा स्टडी हॉल में एचपीवी टीकाकरण व जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
लखनऊ। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और किशोरियों में निवारक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए रविवार को गोमतीनगर स्थित प्रेरणा स्टडी हॉल में एचपीवी टीकाकरण व जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। रोटरी क्लब ऑफ राजधानी और रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ एलिगेंस के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की डॉ. शिप्रा नाथ ने समय पर एचपीवी टीकाकरण की उपयोगिता बताई। इस दौरान 24 छात्राओं को टीके लगाए गए। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. बीएन यादव, नसीम और डॉ. विनय सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। समन्वय रोटेरियन अनिकेत आनी ने किया। इस मौके पर क्लब पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)