एकेटीयू के 23 छात्रों को मिली नौकरी
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के 23 छात्रों का चयन फ्यूचर गुरूकुल में कोडिंग और कंप्यूटर ट्रेनर के लिए हुआ है। चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से सालाना 3.60 लाख रुपये का पैकेज मिलेगा। बीटेक छात्रों के लिए आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में कंपनी ने विभिन्न स्तरों पर परखा। चयनित छात्रों को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बधाई दी है।