फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: द ग्रीन शिफ्ट गोल्फ टूर्नामेंट में 23 खिलाड़ी सम्मानित

विज्ञापन
टू्र्नामेंट के दौरान मौजूद विधायक राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोल्फ क्लब में द ग्रीन शिफ्ट गोल्फ टूर्नामेंट अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सरोजनी नगर राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह आयोजन नेट जीरो सरोजनीनगर अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जूनियर, महिला, वेटरंस और अन्य श्रेणियों सहित कुल 23 गोल्फ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को छह लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए गए। इनमें एक स्कूटी और बिजली के उपकरण शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान राजेश्वर सिंह और संजय दत्त के बीच पर्यावरण संरक्षण पर विशेष संवाद भी हुआ। राजेश्वर सिंह ने कहा कि नेट ज़ीरो की यात्रा बिल्कुल गोल्फ की तरह है। इसमें किसी एक बेहतरीन शॉट से नहीं, बल्कि लगातार किए गए छोटे-छोटे प्रयासों से मिलती है। अभिनेता संजय दत्त ने कहा, पेड़ लगाओ, जादू की झप्पी पाओ। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। राजेश्वर सिंह ने ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया, जिससे करोड़ों रुपये की बचत और लाखों टन कार्बन उत्सर्जन रोका जा सकता है।

टू्र्नामेंट के दौरान मौजूद विधायक राजेश्वर सिंह और अभिनेता संजय दत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें